scriptराम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी सबका कर देंगे खात्मा : सुरेंद्र सिंह | Ballia MLA Surendra Singh Statement Ram Modi Hanuman Yogi eliminate | Patrika News

राम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी सबका कर देंगे खात्मा : सुरेंद्र सिंह

locationबलियाPublished: Aug 02, 2021 05:20:17 pm

– समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिन्हों पर चल रहे है। कांग्रेस के संरक्षक व अध्यक्ष के पास भारतीय सभ्यता व संस्कृति का अभाव है। पश्चिमी बंगाल में एक राजननीतिक लंकिनी पैदा हो गयी है : बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह

राम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी सबका कर देंगे खात्मा : सुरेंद्र सिंह

राम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी सबका कर देंगे खात्मा : सुरेंद्र सिंह

बलिया. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और दीदी पर निशाना साधते हुए बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह कहाकि, इस देश की जनता जागरूक हो चुकी है। अब राम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी मिल चुके है। यह सबका खात्मा कर देंगे।
तीनों का अंत होगा :- बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों का जवाब देते हुए कहाकि, समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पदचिन्हों पर चल रहे है। कांग्रेस के संरक्षक व अध्यक्ष के पास भारतीय सभ्यता व संस्कृति का अभाव है। पश्चिमी बंगाल में एक राजननीतिक लंकिनी पैदा हो गयी है जो गुंडों व सरकारी तंत्र के सहयोग से एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गयी है। पर घबराने की जरुरत नहीं है तीनों का अंत होने वाला है। क्योंकि इस देश की जनता को राम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी मिल चुके है।
जो अपने पिता का नहीं हुआ :- बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहाकि, अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बन गए है जो अपने पिता का नहीं हुआ तो वह आम जनता का क्या होगा।
नाले में सैंकड़ों शराब की बोतलें बहती देख ग्रामीण खुशी से झूमे, प्रतिबंधित ब्रांड देख लखनऊ पुलिस के उड़े होश

ममता राजनीतिक लंकिनी :- ममता बनर्जी को राजनीतिक लंकिनी बताते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहाकि, गुंडागर्दी व सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के सहयोग से सत्ता हासिल कर लिया है। अब भाजपा को भी राजनीतिक सेना का गठन करना चाहिए जो ऐसे लोगों से निपट सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो