भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त ने बलिया लोकसभा सीट पर महागठबंधन से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय को हराया है। भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त को 4,66,994 मत मिले, जबकि गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर सपा के सनातन पांडे को 451380 वोट मिले थे। हालांकि सपा प्रत्याशी ने चुनाव परिणाम को लेकर सवाल खड़ा किया है और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
BY- AMIT KUMAR