बलिया

देवर से नहीं हुई शादी तो भाभी ने मौत को लगाया गले, ससुराल वालों ने चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

सांस ने बेटे से कहा, किरन से शादी करोगे तो तुम्हारी भी मौत हो जाएगी

बलियाApr 07, 2019 / 11:48 am

Sunil Yadav

देवर से नहीं हुई शादी तो भाभी ने मौत को लगाया गले, ससुराल वालों ने चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार

बलिया. यूपी के बलिया जिले में एक महिला ने फांसी लगा कर मौत को लगे लगा लिया। महिला ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह पति की मौत के बाद अपने देवर की सहमती से उसके साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी शादी देवर से नहीं करा रहे थे। आखिर में देवर से शादी होता न देख भाभी ने मौत को गले लगा लिया।
 

बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के सिवनटोला निवासी सुमेश्वर यादव ने अपनी दो बेटियों किरण और इंदू की शादी रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी स्व. योगेंद्र यादव के पुत्र मनोज यादव और कमलेश यादव के साथ की थी। जानकारी के मुताबिक मनोज की मौत के बाद कमलेश से छोटे अखिलेश से किरन का प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दोनों विवाह करना चाहते थे। इस बात की जानकारी जब किरन की सांस को हुई तो वह उनके विवाह के खिलाफ हो गई।

किरन की सांस ने बेटे अखिलेश को समझाया कि यदि वह उससे शादी करेगा तो मनोज की तरह ही उसकी भी मौत हो जाएगी। मां की कही बात अखिलेश के मन में घर कर गई। इसके बाद अखिलेश ने किरण से शादी करने से इंकार कर दिया। जिससे क्षुब्ध हो कर किनर ने पंखे के फांसी के फंदे पर झूल गई। किरन की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

किरन अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई


मृतका किरन के पति मनोज से दो बच्चे आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस यादव और छह वर्षीय पुत्री निक्की है। दोनों का मां की मौत के बाद से रो-रोकर बुला हाल है। बच्चे समझ नहीं पा रहे उनके साथ क्या हो गया। पहले पिता का साया सर से उठ जाने के बाद अब मां का भी हांथ उनके सर से उठ गया।

छोटी बहन ने मायके वालों को दी सूचना


किरन की मौत के अगले दिन उसी घर में ब्याही उसकी छोटी बहन इन्दू ने शुक्रवार को मायके पहुंच कर पिता सुमेश्वर यादव को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही सोमेश्वर यादव ने मामले की सूचना पुलिस को दी और बेटी के ससुराल पहुंच गए। शिकायत मिलते ही क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, एसएचओ रेवती राकेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले में पूछताछ की। इधर बेटी की मौत से आहत सेमेश्वर दोनों बच्चों प्रिंस और निक्की को अपने साथ ले आए।

क्षेत्राधिकारी बैरिया ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। अभी मृतका के पिता ने रेवती थाना में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.