scriptप्रियंका गांधी पर BJP विधायक ने किया आपत्तिजनक कमेंट, पुलिस बोली हम FIR नहीं दर्ज कर सकते, बतायी ये वजह | BJP MLA Objectinable Comment on Priyanka Gandhi Police not File FIR | Patrika News

प्रियंका गांधी पर BJP विधायक ने किया आपत्तिजनक कमेंट, पुलिस बोली हम FIR नहीं दर्ज कर सकते, बतायी ये वजह

locationबलियाPublished: Jan 30, 2019 08:32:43 pm

भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर किया आपत्तिजनक कमेंट, इसके बाद कांग्रेसी मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर तक लेने से इनकार कर दिया।

Priyanka Gandhi Surendra Singh

प्रियंका गांधी सुरेन्द्र सिंह

बलिया . प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर इसका विरोध कर अपनी नाराजगी जतायी, लेकिन जब वह आरोपी बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने एफअईआर नहीं दर्ज की। तहरीर लेने तक से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि ये मामला दूसरे थाने का है। बलिया के बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह इसके पहले भी कई विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने रहे हैं।
बताते चलें कि भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने राहुल गांधी की रावण और प्रियंका गांधी की तुलना शूपर्णखा से कर दी और नरेन्द्र मोदी को राम बताते हुए कहा कि वह लंका दहन करेंगे। कांग्रेस को टूटी नाव बताते हुए दावा किया था कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में वह एससी/एसटी एक्ट के चलते जीत गयी वर्ना उसे कहीं चंदन लगने वाला नहीं था। प्रियंका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो उसने भी पहले अपनी बहन शूपर्णखा को पहले भेजा था। लगता है कि राहुल भी रावण के रोल में हैं और अपनीबहन प्रियंका को शूपर्णखा की भूमिका में उतारा है। मानकर चलिये कि लंका दहन हो गयी।
बताते चलें कि इसके पहले मुगलसराय से बीजेपी विधायक साधना सिंह ने भी मायावती पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर खूब बवाल मचा था और इस मामले में महिला आयोग ने नोटिस भी जारी किया। हालांकि साधना सिंह पर भी चंदौली की बबुरी पुलिस एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर चुकी है।
By Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो