scriptभाजपा विधायक ने जारी किया कैलेंडर, मुस्लिम त्योहारों का जिक्र तक नहीं | BJP MLA Released Calendar Without Muslim festivals List | Patrika News

भाजपा विधायक ने जारी किया कैलेंडर, मुस्लिम त्योहारों का जिक्र तक नहीं

locationबलियाPublished: Jan 27, 2020 05:04:03 pm

.

Dhananjay Kannoujia

धनंजय कन्नौजिया

बलिया. यूपी के बलिया में भाजपा विधायक ने हिंदुत्व की छवि वाला कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर की खास बात ये है कि इसमें किसी भी मुस्लिम त्योहार या महत्वपूर्ण तिथियों का जिक्र नहीं है। विधायक जी ने इस कैलेंडर को पूरे विधानसभा में बंटवाया है। कैलेंडर को विधायक जी ने अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है।
यूपी में सपा विधायक के भाई की सिर कूंचकर हत्या, दो के खिलाफ नामजद तहरीर

बलिया के बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धनंजय कन्नौजिया कन्नौजिया की ओर से जारी किया गया ये कैलेंडर पूरी तरह से इस कैलेंडर में कैलेंडर में विधायक के साथ ही बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की कैलेंडर में तस्वीर है। इस कैलेंडर को अपनी फेसबुक आइडी पर पोस्ट किया है। विधायक ने इसमें अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया है। यह कैलेंडर बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
By Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो