scriptभाजपा विधायक ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल की दुर्योधन तो प्रियंका की सूपर्नखा से कर दी तुलना | BJP MLA Surendra Singh Controversial statement on priyanka and rahul | Patrika News

भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल की दुर्योधन तो प्रियंका की सूपर्नखा से कर दी तुलना

locationबलियाPublished: May 09, 2019 05:19:37 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह विवादित बयानों से रहते हैं चर्चा में

Surendra Singh

Surendra Singh

बलिया. अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेन्द्र ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किये। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना दुर्योधन व उनकी बहन कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना सूर्पनखा से की है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को अर्जुन और कृष्ण बताया।
यह भी पढ़ें

बोले योगी, काशी में पीएम मोदी देते हैं भाषण, पाकिस्तान में इमरान खान का छूटता है पसीना




सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रूकें। उन्होंने प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद कहा कि प्रियंका की खूबी सिर्फ इतनी है कि छ: बजे से सुबह छ: बजे तक जो मानवीय मर्यादाओं को भंग करता हो वो देश की मर्यादा का क्या ख्याल रखेगा। भाजपा विधायक ने कहा कि होटल और बोतल ही कांग्रेसी कल्चर है और प्रियंका इसके बिना नहीं रह सकती।
BY- Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो