scriptमायावती के बाद प्रियंका गांधी पर BJP विधायक ने की अमर्यादित टिप्पणी, इससे कर दी तुलना | BJP MLA Surendra Singh Objectionable Comment on Priyanka Gandhi | Patrika News

मायावती के बाद प्रियंका गांधी पर BJP विधायक ने की अमर्यादित टिप्पणी, इससे कर दी तुलना

locationबलियाPublished: Jan 29, 2019 08:50:52 pm

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करने वाले सुरेन्द्र सिंह बलिया की बैरिया सीट से भाजपा के विधायक हैं, विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

बलिया . मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह के मायावती को लेकर अमर्यादित और अपमानजनक बयान देने के बाद अब एक और बीजेपी विधायक ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी की रावण और प्रियंका गांधी की तुलना शूपर्णखा से की है। उन्होंने कहा है कि राम की भूमिका में मोदी लंका दहन करेंगे।
 

उन्होंने बलिया में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस, प्रियंका व राहुल गांधी पर हमले किये। कहा कि कांग्रेस पार्टी टूटी हुई नाव साबित हो चुकी है। ये तो एससी/एसटी एक्ट के चलते छततीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत गयी वर्ना, इसे कहीं चंदन लगने वाला नहीं था। नरेन्द्र मोदी की राम, राहुल गांधी की रावण और प्रियंका गांधी की तुलना शूपर्णखा से करते हुए कहा कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो रावण ने भी पहले अपनी बहन को भेजा था। लगता है कि राहुल भी रावण के रोल में होंगे और राम की भूमिका में मोदी। राहुल ने शूपर्णखा की भूमिका में अपनी बहन को उतारा है तो मान के चलिये कि लंका दहन हो गयी।
By Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो