script

महाराष्ट्र सरकार गठन पर बोले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह, जो जिस सोच का उसको उसी दाव से पटखनी

locationबलियाPublished: Nov 25, 2019 10:06:27 am

शिवसेना को को उसी के दाव पेंच से पटखनी दी है। सिद्धान्त विहीन आदमी को सिद्धान्त छोड़कर भी दंडित किया जाता है। और हमारे नेताओं ने ऐसा कर दिखाया।

Surendra Singh

सुरेन्द्र सिंह

बलिया . महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठा पटक पर भाजपा के बलिया जिले की बैरिया सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुरेन्द्र सिंह ने देवेन्द्र फणनवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देत हुए शिवसेना पर हमला किया। कहा कि जो जैसी सोच का होता है उसको उसी के दाव पेंच से पटखनी दी जाती है। सिद्धान्त विहीन आदमी को सिद्धान्त छोड़कर भी दंडित किया जाता है। और हमारे नेताओं ने ऐसा कर दिखाया।
सुरेन्द्र सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार के लिये आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वह अपनी बात मनवाने के लिये कुछ भी कर सकते हैं। वही हाल शरद पवार का है।
साथ ही सुरेन्द्र सिंह ने बीएचयू में संस्कृत शिक्षक फिरोज खान प्रकरण पर भी सुरेन्द्र सिंह ने बयान दिया। सुरेन्द्र सिंह ने सलाह दी है कि सभी नेता मिलकर छात्रों को समझाएं और इस आंदोलन को खत्म कराएं।
By Amit Kumar

ट्रेंडिंग वीडियो