बलिया

बीजेपी विधायक की चेतावनी, अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये हाथ में लेंगे संविधान, दुहराया जायेगा 1992

धर्म सभा को लेकर जन जागरूकता रैली निकालने वाले विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पांच हजार लोगों के साथ वह अयोध्या जायेंगे ।

बलियाNov 22, 2018 / 09:41 pm

Akhilesh Tripathi

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

बलिया. अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अयोध्या में राम मंदिर के मु्द्दे पर चेतावनी देते हुए कहा कि 25 सितंबर को धर्मसभा में वह अपने हजारों समर्थकों के साथ शामिल होंगे और कानून के हालात बिगड़ते हैं तो वह संविधान हाथ में लेंगे और 1992 जैसी घटना दुहरायेगी जायेगी।
 

यह भी पढ़ें

शिवसेना नेता का बड़ा बयान, इस दिन तय होगी राम मंदिर के निर्माण की तारीख, कोर्ट को निर्णय लेने का अधिकार नहीं

 

अयोध्या में होने जा रहे धर्म सभा को लेकर जन जागरूकता रैली निकालने वाले विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पांच हजार लोगों के साथ वह अयोध्या जायेंगे। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल के दादा फिरोज खान मुसलमान थे, लिहाजा राहुल को अपना नाम राहुल गांधी के बजाय राहुल खान रखना चाहिए।
 

 

BY- AMIT KUMAR

Home / Ballia / बीजेपी विधायक की चेतावनी, अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिये हाथ में लेंगे संविधान, दुहराया जायेगा 1992

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.