scriptभाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया मुस्लिम परस्त पार्टी | BJP MP Surendra Singh Controversial statement on Rahul Gandhi | Patrika News
बलिया

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया मुस्लिम परस्त पार्टी

सुरेंद्र सिंह ने कमलनाथ पर भी जमकर हमला बोला है

बलियाJan 04, 2019 / 05:18 pm

sarveshwari Mishra

Surendra Singh

Surendra Singh

बलिया. अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले यूपी के बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने इस बार कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को इस्लाम का पोषक बताते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसी देश के मान-सम्मान, रीति-रिवाज व परंपरा को मुसलमानों को खुश करने के लिए उनके सामने गिरवी रख देंगे। वहीं कहा कि राहुल गांधी पारसी बाप व ईसाई मां के बेटे हैं। इनसे हिंदुओं के भला होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। वहीं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोभी आदमी है। सुरेंद्र सिंह यह बयान पत्रकारों से बातचीत में कही।
वहीं कहा है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार के वंदे मातरम गाने पर प्रतिबंध लगाने व मीसा में जेल गए लोकतंत्र सेनानी रक्षकों की पेंशन बंद करने का निर्णय गलत है। कांग्रेसियों की नजर में इमरजेंसी जायज थी। इसलिए इमरजेंसी के विरोधियों की पेंशन रोकी गई है।
कहा कि इनकी नजर में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों की हत्या किया जाना भी जायज था। इसलिए जब इनकी बातें आती हैं तो ये चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेसी देश विरोधी हैं, ये देश भक्त नहीं हो सकते हैं। विधायक ने कहा कि वंदे मातरम गाने से कहां धरती धंस जाएगी या आसमान टूट जाएगा, ये कांग्रेस को बताना चाहिए।
कश्मीर में ये अलगाववादियों का समर्थन करते हैं, एक भी अलगाववादी मारा जाता है तो इनके नेता घड़ियालू आंसू बहाने लगते हैं। वहीं, दर्जनों सैनिक शहीद होते हैं तो यह चुप्पी साध लेते हैं। एमपी व राजस्थान में हमारे ही दल की गलत नीतियों के कारण कांग्रेस जीत गई। किंतु मैं यह कह सकता हूं कि लोकसभा चुनाव में इस बार बची हुई सीट भी नहीं रह पाएंगी।
BY-Alok Tripathi

Home / Ballia / भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर दिया विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया मुस्लिम परस्त पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो