बलिया

भाजपा सांसद बोले, देश में मंदी होती तो जैकेट और कोट नहीं, धोती कुर्ता पहनते

बलिया से भाजपा सांसद और भारतीय राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ ने दिया है बायन।

बलियाFeb 10, 2020 / 12:16 pm

रफतउद्दीन फरीद

वीरेन्द्र सिंह मस्त

बलिया. यूपी के बलिया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भारतीय राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ ने एक कार्यक्रम में दावा किया है कि देश में मंदी नहीं है। उन्होंने तर्क दिया है कि अगर मंदी होती तो यहां हम लोग जैकेट और कोट पहनकर नहीं आए होते।

 

सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ रविवार को विशिष्ठ बीटीसी शिक्षकों की सेवा के सफलतम 10 साल पूरे होने के मौके पर शैक्षिक संवर्धन गोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हर तरफ चल रही मंदी संकट पर भी चर्चा की। तर्क देते हुए कहा कि मंदी का संकट होता तो खर्च कम होता। शादियों में बारातों में खर्च कहां कम हुआ। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि अगर मंदी होती तो हम लोग कोट, पैंट नहीं खरीदते।

 

सांसद मस्त ने कहा कि आजकल देश दुनिया में मंदी पर बहस चल रही है। लेकिन अगर मतंदी हो गयी होती तो हम लोग केवल धोती कुर्ता पहनकर आए होते, जैकेट और कोट नहीं। महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये देखिये देवियां कैसे बैठी हैं। हम दुकानों से चादर नहीं खरीदते, कोट और पैंट नहं खरीदते। मंदी होती तो ये कहां से खरीदते। उन्होंने कहा कि फिजुलखर्ची करने वालों को हमेशा मंदी सताती रहेगी।

By Amit Kumar

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.