scriptबलिया लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त जीते, गठबंधन प्रत्याशी को 13 हजार से अधिक मतों से हराया | BJP Take Lead Samajwadi Party Ballia Lok Sabha Result Live Update | Patrika News
बलिया

बलिया लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त जीते, गठबंधन प्रत्याशी को 13 हजार से अधिक मतों से हराया

बलिया लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त जीते, गठबंधन प्रत्याशी को 13 हजार से अधिक मतों से हराया

बलियाMay 27, 2019 / 04:09 pm

रफतउद्दीन फरीद

Virendar Singh Sanatan pandey

वीरेन्द्र सिंह मस्त सनातन पाण्डेय

बलिया. पूरे देश में भगवा लहराने के साथ ही यूपी में भी भाजपा ने 80 में से 60 सीटो के आंकड़े को पार कर दिया। पूर्वांचल की बात करें तो गोरखपुर फूलपुर वाराणसी समेत लगभग सभी बड़ी सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज किया। सालों से गठबंधन की हवा बहा रहे सपा बसपा के वोटबैंक भी उनके लिए कुछ खास नहीं कर सके। ऐसे में पूर्वांचल के मुकाबले में बलिया लोकसभा सीट पर भी भाजपा ने भगवा लहरा दिया। यहां से वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय तो 13 हजार से भी अधिक मतों सो हरा दिया। जपा के मस्त ने लोकसभा में कुल 461919 वोट पाया हैं, वहीं दूसरे नंबर पर रहे सपा के सनातन पांडेय को 448193 मत मिले। भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त 13726 मतों से चुनाव जीत गये। वहीं सुभासपा के प्रत्याशी विनोद कुमार को 35900 मिल पाए।
वीरेंद्र सिंह मस्त को पार्टी ने भदोही से हटाकर बलिया से चुनाव लड़ाया था। वह इसी जिले के दोकटी गांव के निवासी भी हैं। यहां उनकी सीधी टक्कर सपा-बसपा गठबंधन के सनातन पांडेय से थी। मतगणना के दौरान कई बार ऐसा हुआ जब दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। कई बार 10-20 वोटों से दोनों एक दूसरे के आगे पीछे रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो