scriptबीजेपी समर्थकों ने फूंका वीरेंद्र सिंह मस्त का पुतला, वापस जाओ के लगाए नारे | Bjp workers Blow the effigy of Candidate Virendra singh mast | Patrika News

बीजेपी समर्थकों ने फूंका वीरेंद्र सिंह मस्त का पुतला, वापस जाओ के लगाए नारे

locationबलियाPublished: Mar 28, 2019 03:57:31 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

कार्यकर्ताओं ने विरोध में गुरूवार को जुलूस निकालकर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे

protest

protest

बलिया. बीजेपी की प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को बलिया से टिकट दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। कार्यकर्ताओं ने विरोध में गुरूवार को जुलूस निकालकर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे।
भाजपा कार्यालय के सामने समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोक भी हुई। अचार संहिता और धारा 144 लगने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लिए सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन जारी रखे हैं। वहीं बलिया लोकसभा से मौजूदा भरत सिंह का टिकट काटकर भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को टिकट मिलने को लेकर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र सिंह मस्त का पुतला फूंका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात मूकदर्शक बनी रही।

बता दें कि बुधवार को भाजपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिया से लोकसभा का टिकट भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह मस्त को मिलने के विरोध में भी धरना प्रदर्शन किया था। बलिया लोकसभा सांसद भरत सिंह को दोबारा भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर नाराज सांसद के प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गये थे । कार्यकर्ताओ ने ‘केंद्रीय नेतृत्व अपना निर्णय वापस लो’ और ‘वीरेंद्र सिंह मस्त वापस जाओ’ का जमकर नारा लगया। बता दें कि मंगलवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की नौवीं सूची जारी की थी, जिसमें बलिया के वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट काट दिया था।
BY-Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो