scriptBREAKING: बलिया में गंगा नदी में डूबी नाव, नाव पर लौ लोग सवार थे | Boat Capsizes in Ganga River in UP Ballia | Patrika News

BREAKING: बलिया में गंगा नदी में डूबी नाव, नाव पर लौ लोग सवार थे

locationबलियाPublished: Apr 28, 2018 04:58:30 pm

बिहार से बलिया आ रही नाव गंगा नदी में डूबी, नाव पर सवार थी बैंड पार्टी।

Boat Capsizes

नाव डूबी

बलिया. यूपी के बलिया में गंगा नदी में एक नाव डूब गयी है। नाव पर नौ लोग सवार थे। नाव बिहार के बक्सर से बलिया आ रही थी। सूचना के बाद तत्काल पुलिस वहां पहुंची। सभी नौ लोगों को बचा लिया गया। बताया गया है कि बिहार प्रदेश के बक्सर जिले से बैंड पार्टी के कुछ लोग नाव से बलिया आ रहे थे। बलिया के नरहीं थानाक्षेत्र के कोटवां नारायणपुर गांव के पास गंगा नदी की बीच धारा में अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर नाव डूबने लगी। नाव पर सवार बैंड पार्टी के सभी नौ लोग पानी में कूद गए। बैंड के सदस्यों ने अपने ड्रम (बाजा) के सहारे तैरकर जान बचायी। सूचना मिलने के बाद वहां नरही पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने सभी को सुरक्षित पानी से बाहर निकलवाया। सभी लोग वापस बिहार चले गए।
by Amit Kumar
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो