scriptबीच सड़क पर अचानक भागने लगी दुल्हन, पीछे-पीछे दौड़ा दूल्हा और ससुराली | Bride Ran on Road Groom and his Family Try to Caught her | Patrika News

बीच सड़क पर अचानक भागने लगी दुल्हन, पीछे-पीछे दौड़ा दूल्हा और ससुराली

locationबलियाPublished: Mar 11, 2021 09:16:44 am

बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र का मामला
दुल्हन का आरोप जबरन कराई गई शादी
ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप

Girl Bride

लड़की दुल्हन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बलिया. जिले के फेफना थाना क्षेत्र में दुल्हा-दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बन गया। दूल्हा और ससुराल वाले मंदिर में शादी के बाद विदायी कराकर ले जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर दुल्हन भागने लगी। यह देखकर सभी दंग रह गए। आगे-आगे दुल्हन भाग रही थी और पीछे-पीछे उसे पकड़ने के लिये दुल्हा और ससुराल के लोग।

इसे भी पढ़ें- मंदिर में लड़की देखने की रस्म के बीच पहुंचा प्रेमी, सबके सामने भर दी लड़की की मांग
हालत ये हुई कि बीच सड़क पर ही वर और वधु पक्ष के लोग के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पुलिस आई तो दुल्हन ने अपने साथ मारपीटकर जबरदस्ती शादी का आरोप लगाते हुए साफ कह दिया कि वह ससुराल नहीं जाएगी। इसके बाद पूरा मामला ही बिगड़ गया। दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही।

इसे भी पढ़ें- Facebook Live Suicide प्रेमी जोड़े फेसबुक पर लाइव आकर पी लिया जहर, देखते ही दौड़े मां-बाप
बलिया के नगरा क्षेत्र की रहने वाली दुल्हन ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि ये लोग मुझे शादी कराकर लेकर आ रहे थे। बाथरूम जाने पर मुझपर भागने का आरोप लगाकर इन लोगों ने मारापीटा। मेरी शादी जबरदस्ती कराई गई है। जो यहां मार रहे हैं उनके साथ मैं कैसे जा सकती हूं। उसने यह भी आरोप लगाया कि बनारस बताकर बिहार शादी करा दिया।

By Amit Kumar

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zt5il

ट्रेंडिंग वीडियो