scriptकेंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया देश का दुर्भाग्य | Cabinet Minister Giriraj Singh Statement against Rahul Gandhi | Patrika News

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया देश का दुर्भाग्य

locationबलियाPublished: Oct 08, 2017 02:38:06 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

कहा हिंदू-मुस्लिम मिलकर बनाएंगे राम मंदिर, क्योंकि धर्म हमने बदला है लेकिन दोनों के पूर्वज एक हैं

Cabinet State Minister Giriraj Singh

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंंह

बलिया. यूपी के बलिया में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी देश का दुर्भाग्य हैं। कहा कि जिसे भारत का इतिहास-भूगोल व फसल की पहचान तक नहीं पता वह देश क्या चलाएगा। यहां तक उन्हें कहा कि उन्हें सिर्फ सिनेमा के एक्टर की तरह स्क्रिप्ट पढ़ने की आदत है। वही यशवंत सिन्हा और अरुण सौरी को बिना जनाधार का नेता बताया। वहीं इंदिरा गांधी को हिटलर बताते हुए कहा कि इन्होंने कहा था कि मैं मोनोटाइजेशन नहीं करुंगी मुझे चुनाव लड़ना है। लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने से ज्यादा जरूरी है देश के लिए लड़ना उनके लिए कुछ करना। राम मंदिर बनवाने के सवाल पर कहा कि राम मंदिर बनेगा और यह हिंदू-मुस्लिम दोनों मिलकर बनवाएंगे।
बतादें कि बतादें कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने राहुल पर निशाना साधते हुए इंदिरा गांधी को हिटलर बताया। गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने यशवंत सिन्हा को व अरुण सौर को बिना जनाधार का नेता कह दिया। वहीं मिडिया से राममंदिर बनवाने की बात पर कहा कि 200 प्रतिशत राम मंदिर बनेगा। जिसे हिंदू-मुस्लिम दोनों मिलकर बनाएंगे। मुसलमान राम मंदिर बनवाने को लेकर विरोध कर रहे हैं उनसे मेरा निवेदन है कि ऐसा न करें। क्योंकि धर्म हमलोगों ने बनाया है, लेकिन हमारे पूर्वज एक हैं।
अरुण सौरी ने पीएम मोदी पर साधा था निशाना
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी को समर्थन देना उनकी भूल थी। कहा था कि “मैंने कई गलतियां की है। वीपी सिंह को समर्थन देकर और उसके बाद मोदी को समर्थन देकर।” कहा था कि “ये मत सोचिए कि आपके नेता सत्ता में आते ही बदल जाएंगे। उनके चरित्र को उनकी सत्यनिष्ठा के आधार पर परखिए। देखिए कि वो अपनी बातों पर कितने खरे हैं।” इससे पहले शौरी नरेंद्र मोदी सरकार और उसकी आर्थिक नीतियों की आलोचना कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो