scriptजुएल उरांव ने राहुल गांधी को बताया अज्ञानी कहा- BJP और RSS नहीं करती महिंलाओं की उपेक्षा | Cabinet minister juel oram Statement on Rahul Gandhi in ballia | Patrika News

जुएल उरांव ने राहुल गांधी को बताया अज्ञानी कहा- BJP और RSS नहीं करती महिंलाओं की उपेक्षा

locationबलियाPublished: Oct 11, 2017 12:45:27 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

गुजरात में राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर महिलाओं पर उपेक्षा करने का लगाया था आरोप

Juel Oram

जुएल उरांव

बलिया. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव ने राहुल गांधी के बीजेपी व आरएसएस पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाने वाले विवादित बयान का पलटवार करते हुए राहुल गांधी को अज्ञान कह दिया। कहा कि राहुल गांधी के पास सही जानकारी का अभाव है। यह बातें संवाददाताओं से बातचीत में कही।
बतादें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने गुजरात दौरा में भाजपा व संघ पर महिलओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने विशेष रूप से बल दिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण में संघ व भाजपा का अहम योगदान है। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र के व्यवसाय में जबरदस्त उछाल को लेकर विपक्ष के आरोप पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया। उन्होंने दावा किया कि देश में साक्षरता दर आम लोगों की तुलना में जनजाति के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है।
इसके साथ ही जनजाति में शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है। उन्होंने जानकारी दी कि जनजाति कल्याण के लिए अभिनव पहल करते हुए केंद्र सरकार ने एमेजान व स्नैपडिल से करार किया है। जनजाति विभाग की तरफ से इस करार के जरिये देश भर में दुकान खोली जाएगी। उन्होंने इसके साथ ही यह भी जानकारी दी कि पहले विभाग के जरिये दस सामग्री की बिक्री की जाती थी , अब दुकान पर 24 सामग्री की बिक्री की जायेगी । देश में बढ़ते नक्सली गतिविधियों को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि विकास की मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध न होने व रोजगार के अभाव में नक्सलवादी गतिविधियां पांव पसार रही हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास व वोकेशनल ट्रेनिंग के जरिये युवाओं को रोजगार के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने विभाग की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि अटल बिहारी बाजपेयी ने अक्टूबर, 1999 में जिस समय जनजाति कार्य मंत्रालय को अलग विभाग बनाया, उस समय विभाग का बजट आठ सौ करोड़ रूपया था। जो अब बढ़कर 5800 करोड़ तक हो गया है। इसके अतिरिक्त हर मंत्रालय 8.56 फीसदी धनराशि जनजाति के विकास व कल्याण पर खर्च करते है।
इनपुट- बलिया से अमित की रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो