scriptChief Minister Yogi Adityanath will come to Bansdih on November 3 | 3 नवम्बर को बांसडीह आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Patrika News

3 नवम्बर को बांसडीह आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

locationबलियाPublished: Nov 02, 2023 03:59:23 pm

Submitted by:

Abhishek Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के बांसडीह विधान सभा के पिंडहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने 03 नवंबर आ रहें हैं।

 

ballianews.jpg
3 नवम्बर को बांसडीह आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बलिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के बांसडीह विधान सभा के पिंडहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने 03 नवंबर आ रहें हैं। जिसे लेकर सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष के साथ डीएम रविन्द्र कुमार व एसपी एस. आनन्द ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम, एसपी ने मंच व हैंगर टेंट आदि कार्य में लगे अधिकारियों को समय से गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ जनसभा स्थल के पास सेफ हाउस, क्रू मेंबर, महिलाओं के बैठनें के स्थान आदि का निरीक्षण किया। वीआईपी के बैठने व हेलीपैड निर्माण की रिपोर्ट का अवलोकन किया। गाड़ियों की पार्किंग, वहां से जनसभा स्थल तक लोगों के पहुंचने आदि के बारे में जानकारी साझा किया। अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी बताया कि टेंट लगाने का काम अंतिम चरण में है। डीएम ने विधायक केतकी सिंह के घर जाने वाले रास्ते का भी निरीक्षण किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.