scriptBig Breaking: योगी राज में कांग्रेस नेत्री लीलावती समेत दो महिलाओं की सिर कूंचकर हत्या | Patrika News
बलिया

Big Breaking: योगी राज में कांग्रेस नेत्री लीलावती समेत दो महिलाओं की सिर कूंचकर हत्या

4 Photos
6 years ago
1/4
बलिया. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। एक के बाद एक वारदात हो रहे हैं और पुलिस खुलासा करने में नाकाम रह रही है। नया मामला बलिया जनपद से जुड़ा है जहां एक वृद्ध महिला कांग्रेस नेत्री लीलावती चौबे और एक अन्य 40 वर्षीय अज्ञात महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला नेत्री का सिर बुरी तरह से कूंच डाला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।    
2/4
बलिया के कोतवाली अंतर्गत निराला नगर में कांग्रेस नेत्री लीलावती चौबे का अावास है। यहीं पर उनकी और एक अन्य महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई।
3/4
घटना कांग्रेस नेत्री के निवास पर घटित हुई है। घटना की जानकारी आज सुबह दूधिया के पहुंचने के बाद लगभग साढ़े आठ बजे सुबह हुई।
4/4
सूचना पर कोतवाली पुलिस, 100 डायल व पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी पहुंच गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूधिया के आने पर ही घटना की जानकारी मिल पाई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।  
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.