गर्लफ्रेंड को नया साल विश करने आधी रात को पहुंचा, पिता ने पकड़कर वहीं करा दी शादी
बलियाPublished: Jan 01, 2023 06:43:28 pm
दोनों के पकड़े जाने के बाद मंदिर में ले जाकर शादी करा दी गई।
उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रेमिका के साथ नया साल मनाने गए एक लड़के को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद रात में ही दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई।
खेजुरी थाना क्षेत्र के पड़ोस के दो गांवों में रहने वाले एक लड़का एक लड़की में अफेयर चल रहा था। नए साल के मौके पर लड़का प्रेमिका से मिलने और उसे न्यू ईयर विश करने उसके घर पहुंच गया।