scriptदुर्जनपुर काण्ड : भाजपा के पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर खड़े किए सवाल | Durjanpur case: Former BJP minister raised questions on BJP govt | Patrika News

दुर्जनपुर काण्ड : भाजपा के पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर खड़े किए सवाल

locationबलियाPublished: Oct 26, 2020 08:03:02 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

– प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पर फूल बरसाने के मामले को लेकर कही बड़ी बात- बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह का खुलकर किया समर्थन

दुर्जनपुर काण्ड : भाजपा के पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर खड़े किए सवाल

दुर्जनपुर काण्ड : भाजपा के पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार पर खड़े किए सवाल

बलिया. जनपद के दुर्जनपुर गांव में पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सतीश पाल ने दुर्जनपुर मामले में सरकार और पार्टी पर कई सवाल उठाए। दुर्जनपुर कांड के आरोपी का पक्ष लेने वाले एमएलए पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पर फूल बरसाने के मामले पर पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि हमे तकलीफ हई है। मैं बहुत दुखी हूं कुछ बोल नहीं सकता। विधायक पर फूल बरसाने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल था।

बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने दुर्जनपुर कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह का खुलकर समर्थन कर जातिवाद को बढ़ावा का रूप दिया गया है। जिससे नाराज होकर प्रदशे अध्यक्ष ने लखनऊ में तलब कर कारण बताओ नोटिस दी थीं। उसके एक दिन बाद ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बलिया में भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जिसके बाद फूल वर्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं और गोली काण्ड मृतक जयप्रकाश पाल परिजनों से मिले और अपने ख़र्च पर मृतक जयप्रकाश पाल की एक बेटी की शादी के ख़र्च की घोषणा की। परिजनों को 11 हजार रुपए की सहायता दी और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है। इसके साथ ही दुर्जनपुर काण्ड में सीबीआई जांच की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो