बलिया

दिल्ली में भिक्षा मंगवाने के लिए बलिया में ईंट भट्ठा से मजदूर का बच्चा चोरी, आरोपी के खुलासे पर सन्न रह गई पुलिस

Ballia Crime News: यूपी के बलिया में पुलिस ने बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने भिक्षा मंगवाने के लिए बच्चा चोरी किया था। आइए जानते हैं पूरा मामला…

बलियाApr 12, 2024 / 08:32 am

Abhishek Singh

बलिया में बच्चा चोर गिरफ्तार

Ballia: बलिया जिले के दुबहड़ थाना पुलिस ने झारखंड प्रान्त से आये भट्ठा मजदूर के बच्चे से चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्चे को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया।
बता दें कि दुबहड़ स्थित ईंट भट्टे पर झारखंड से प्रान्त से आकर मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने पांच अप्रैल को अपने तीन वर्षीय बच्चे को भट्ठे पर खेलते समय गायब हो जाने के संबन्ध में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
मासूम को दिल्ली में ले जाकर भिक्षा मंगवाने का कार्य कराता
पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दुबहड़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत माधोमठ बंधे वाली पक्की सड़क पर स्थित ईंट भट्ठे के पास से अभियुक्त सोनू यादव उर्फ प्रेम शंकर यादव पुत्र उमाशंकर यादव निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गुमशुदा बच्चे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसे आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को जो बताया। उसे सुनकर अधिकारियों के भी कान खड़े हो गए। आरोपी ने बताया कि उसने दिल्ली में भिक्षा मंगवाने के लिए बच्चा चोरी किया था। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी का सुसंगत धाराओं में चालान कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Hindi News / Ballia / दिल्ली में भिक्षा मंगवाने के लिए बलिया में ईंट भट्ठा से मजदूर का बच्चा चोरी, आरोपी के खुलासे पर सन्न रह गई पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.