scriptयूपी के बलिया में दुपट्टे से बंधा मिला प्रेमी युगल का शव, देखें वीडियो   | Lovers Dead Body Found Tie Stole Condition in Ballia hindi News | Patrika News

यूपी के बलिया में दुपट्टे से बंधा मिला प्रेमी युगल का शव, देखें वीडियो  

locationबलियाPublished: Jul 25, 2017 06:30:00 pm

एक प्रेमी-युगल ने फ़िल्मी तरीके से अपने जीवन का अंत कर लिया…

Lovers Suicide,

Lovers Suicide,

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के नरहीं थाना के कोरन्टाडीह की एक प्रेमी-युगल ने फ़िल्मी तरीके से अपने जीवन का अंत कर लिया। दोनों का शव आपस में दुपट्टे से बंधा था, को देख हर किसी ने दांतों तले अंगुली दबा ली। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। 



बता दें कि, नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरंटाडीह डाक बंगले के समीप गंगा नदी में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। दुपट्टा के सहारे आपस में लिपटे जोड़े को देख हर कोई दंग था। काफी प्रयास के बाद युगल की शिनाख्त पाई। बता दें कि, सोमवार को मछुवारे गंगा नदी में जाल डाल कर मछली पकड़ रहे थे।







इसी दौरान उनके जाल में युगल की लाश फंस गयी, जिसे देख मछुवारे जाल छोड़ कर भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही नरही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। गोताखोरों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकला गया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्म हत्या करार दे रही है। 



लोगो में तरह-तरह की चर्चाएं है। दोनो शवों की शिनाख्त रामचंद्र राम पुत्र निर्मल राम व टीना पासवान पुत्री बृजनाथ राम निवासी ग्राम माचा, थाना भांवरकोल जिला गाजीपुर हुई है। दोनों की उम्र लगभग 20 वर्ष होगी। घटना स्थल पर एक बैग भी मिला, जिसमें कपड़ा भी था। मोबाइल बगैर सीम की थी। पुलिस मामले की जांच गहराई से कर रही है।


Read More…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पहले ही भाषण से यहां खुशी, कही ऐसी बात की गदगद हुये लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो