scriptमहंत शिवानंद गिरी का बयान, मुगलों ने हमारे साथ अन्याय किया, भारत के मुस्लिम राम के वंशज | Mahant Shivanand Giri Statement over Muslims and Mandir | Patrika News

महंत शिवानंद गिरी का बयान, मुगलों ने हमारे साथ अन्याय किया, भारत के मुस्लिम राम के वंशज

locationबलियाPublished: Nov 23, 2019 09:36:46 am

अयोध्या से श्रीराम-जानकी विवाह बारात यात्रा पहुंची बलिया।

Mahant

महंत शिवानंद गिरी

बलिया . अयोध्या से राम बारात लेकर बलिया पहुंचे महानिर्वाणी अखाड़ा के स्वामी शिवानंद गिरी ने कहा है कि भारत में मुगलों ने हिंदू मंदिरों तो तोड़कर हमारे साथ बहुत अन्याय किया है। मुगल हमारे देश में आए और मंदिरों को तोड़कर अपनी मस्जिदें बनायीं। अपने मजहब का प्रचार किया उसे यहां बढ़ावा दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत में जो भी मुस्लिम परिवार हैं वो भगवान राम के वंशज हैं। वो पहले हिंदू ही थे। उन लोगों ने डर या लालच के चलते मुस्लिमों के धर्म को स्वीकार कर लिया। यही वजह है कि 90 से 95 प्रतिशत मुस्लिम मंदिर के लिये सहयोग और समर्थन कर रहे हैं। दो चार लोग जो खुद को बाबर की औलाद समझते हैं वो ही भारत में खुराफात करते हैं, लेकिन उनके कुछ भी करने या कहने से कुछ होने वाला नहीं। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर किये सवाल पर कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं और उसके आदेश का अक्षरश: पालन कर रहे हैं। रिव्यू पेटिशन और मस्जिद के लिये मिलने वाली जमीन न लेने के बयानों को लेकर हुए सवाल के जवाब में कहा कि वो उनका मामला है और उससे हमसे कोई मतलब नहीं।
By Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो