Monsoon: इस साल मानसून का मिजाज है अलग, दिख रहे ये अटपटे बदलाव
बलियाPublished: Jul 05, 2023 07:35:37 pm
Monsoon News: मानसून दस्तक दे चुका है लेकिन देश के 21% हिस्से में ही सामान्य बारिश हो रही है।


देश के 17 फीसदी इलाकों में 60 प्रतिशत से कम बरसात हुई है।
Monsoon News: देश में इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। इस साल मानसून की शुरुआत धीमी हुई। फिर तेजी से बढ़ते हुए समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत में पहुंच गया। अभी तक मानसून का मिजाज काफी अनियमित रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस मानसून के दौरान देश के केवल 21 प्रतिशत हिस्से में सामान्य बारिश हुई है। देश के 29 फीसदी हिस्से में 20 से 60 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 17 फीसदी इलाकों में 60 प्रतिशत से ज्यादा कम बरसात दर्ज की गई है।