बलिया

ओमप्रकाश राजभर का बीजेपी पर गंभीर आरोप, दंगा करा सकती है भाजपा

कहा इस तारीख को भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है

बलियाFeb 03, 2019 / 11:34 am

sarveshwari Mishra

OM Prakash Rajbhar

बलिया. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधते हुए ऐसा बयान दे दिया जो बीजेपी के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाला है। राजभर ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर बलिया के घोघा चट्टी पर एक जनसभा को सम्बोधित करने आए थे। जहां मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने अमेरिका की एक कथित खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा भारत में दंगे करा सकती है। राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कहा कि ‘आगामी 21 फरवरी को साधु राम मंदिर के नाम पर चिमटा बांटेंगे और भाजपा दंगा करायेगी। भाजपा के लोग वोट के लिए कुछ भी करा सकते हैं। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने लोगों से कहा कि देश में हिंदुओं और मुस्लिमों को मिल जुलकर रहना चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.