scriptभाजपा विधायक का विवादित बयान, ओवैसी को बताया ‘राजनीतिक आतंकवादी’ | Owaisi political terrorist MLA Surendra singh Objectional statesment | Patrika News

भाजपा विधायक का विवादित बयान, ओवैसी को बताया ‘राजनीतिक आतंकवादी’

locationबलियाPublished: Jul 01, 2021 08:43:00 pm

सुरेंद्र सिंह बलिया ज़िले की बैरिया सीट से भाजपा के विधायक हैं और अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं।

Surendra singh statement on Owaisi

सुरेंद्र सिंह का ओवैसी पर बयान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बलिया. अपने बयानों से चर्चा में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने ओवैसी को भारतीय राजनीति का आतंकवादी चेहरा तक कह डाला है। ओवेसी पर समाज को भड़काकर बांटने जैसे आरोप भी लगाए हैं।

 

सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी ओवैसी को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी भारतीय राजनीति का आतंकवादी चेहरा है जो हैदराबाद से जीतकर आते हैं। उनकी नीयत समाज को भड़काकर खंडित करने की है। कहा कि भारत की धर्मनिरपेक्षता पर इन्तें तभी तक विश्वास हे जब तक हिन्दू समाज बहुसंख्यक है।

 

बंगाल कोलेकर कहा कि जम्मू कश्मीर जैसी स्थिति बंगाल में होने जा रही है। दावा किया कि वहां हिंदू मारे जा रहे हैं। सरकार हालात पर नजर बनाए रखे हुए है। कहा कि वहां राष्ट्रपति शासन भी लग सकता है।

By Amit kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो