scriptसपा जिस पार्टी के साथ करना चाहती थी गठबंधन, वह पार्टी गयी शिवपाल के साथ, लखनऊ पहुंचे नेता | Rashtriya Krantikari samajwadi Party Alliance with Shivpal Yadav Morch | Patrika News

सपा जिस पार्टी के साथ करना चाहती थी गठबंधन, वह पार्टी गयी शिवपाल के साथ, लखनऊ पहुंचे नेता

locationबलियाPublished: Oct 13, 2018 11:15:24 am

गठबंधन के साथ ही शिवपाल यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का भी लिया संकल्प।

Shivpal singh Yadav

शिवपाल सिंह यादव

बलिया. अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को शिवपाल सिंह यादव के कदम से लगातार झटका लगता जा रहा है। इस बार फिर एक झटका लगा है। कभी समाजवादी पार्टी जिसके गठबंधन करने वाली थी वो अब शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के साथ न सिर्फ गठबंधन कर रही है बल्कि उन्हें गठबंधन का सर्वे सर्वा मानते हुए 2022 में यूपी का मुख्यमंत्री तक बनाने की बात कह रही है। पार्टी के नेता शिवपाल से मिलने के लिये लखनऊ चले गए। लखनऊ में शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में आना है।
 

हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी की। शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने के बाद 26 दलों के एक गठबंधन की बात कही थी इस गठबंधन में राक्रांसपा भी एक घटक हो गयी है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना राय अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ ट्रेन से लखनऊ के लिये रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि हम शिवपाल जी के नेतृत्व और उनके निर्देश पर काम करेंगे और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
By Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो