scriptसलेमपुर सीट पर जबरदस्त मुकाबला, इस पार्टी की जीत लगभग पक्की | Salempur Lok sabha Result 2019 BJP Candidate Leade Live Update | Patrika News

सलेमपुर सीट पर जबरदस्त मुकाबला, इस पार्टी की जीत लगभग पक्की

locationबलियाPublished: May 23, 2019 02:32:01 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

2014 में भाजपा को मिली थी पहली बार जीत

Rajesh Mishra

Rajesh Mishra

बलिया. सात चरण के लोकसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। इस सीट पर भाजपा और बसपा में कांटे का मुकाबला चल रहा है। फिलहाल बीजेपी का जादू इस सीट पर चढ़ता नजर आ रहा है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी रविंद्र ने 226879 वोट पाकर सपा-बसपा गठबंधन के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी आर एस कुशवाहा से आगे चल रहे हैं। वहीं आरएस कुशवाहा 171196 वोटों से दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्रा ने 13946 वोट पाए हैं। इस बार यहां से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर 19 मई को कुल 54.22 फीसदी मतदान हुआ था।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत का स्वाद चखा था। इससे पहले भाजपा कभी भी इस सीट पर काबिज नहीं हो पाई थी। भाजपा देवरिया लोकसभा सीट तो जीतती रही लेकिन सलेमपुर सीट पर उसका जादू नहीं चल रहा था। पिछली बार मोदी लहर ने भाजपा को यहां पैर जमाने की ताकत दी। भाजपा ने यहां से पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद के पुत्र रविन्द्र कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया था और वह अकेले 45.83 प्रतिशत मत हासिल कर दो लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। भाजपा ने इस बार भी रविन्द्र को ही प्रत्याशी बनाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो