scriptबलिया हत्याकांड में कूदी श्री करणी सेना, बलिया जा रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत पदाधिकारी रोके गए | Shri Karani Sena Defends Ballia Murder Accused Leaders Detained | Patrika News

बलिया हत्याकांड में कूदी श्री करणी सेना, बलिया जा रहे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत पदाधिकारी रोके गए

locationबलियाPublished: Oct 21, 2020 06:43:57 pm

हत्याकांड के मुख्य आरोपी के समर्थन में बलिया जा रहे थे सभी
पुलिस ने धीरेन्द्र सिंह की रिमांड लेने के लिये सीजेएम कोर्ट में दी है अर्जी

sri karni sena

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बलिया. दुर्जनपुर हत्याकांड को लेकर हंगामा अभी खत्म नहीं हुआ। उधर पुलिस मुख्य आरोपी धीरेन्द्र सिंह को रिमांड पर लेने की कोशिश कर रही है तो उसे न्याय दिलाने के नाम पर श्री करणी सेना भी इसमें कूद पड़ी है। करणी सेना के कई पदाधिकारियों ने बुधवार को बलिया पहुंचने की कोशिश की, जिनमें से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कुछ पदाधिकारियों को आजमगढ़ में ही रोक लिया गया, जबकि कई को बलिया में पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई। सभी जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटना चाहते थे।

 

श्री करणी सेना की ओर से बुधवार को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर जुटने का ऐलान किया गया था, इसलिये पुलिस भी तैयार थी। बलिया पहुंचने पर श्री राजपूत करणी सेना के वाराणसी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह धन्नू व जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह समेत पदाधिकारियों को पुलिस ने रोक लिया और अपने साथ ले गई। धर्मेंद्र सिंह धन्नू ने बताया कि पुलिस हमें बिना बताए कहीं ले जा रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम और प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह समेत कुछ पदाधिकारियों को आगजमगढ़ के बड़ाडीह में रोक दिया गया है। कहा कि हम लोग धीरेन्द्र सिंह को न्याय दिलाने के लिये आए हैं।

By Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो