scriptचंदौली में भिड़े सपा भाजपा कार्यकर्ता, कई बूथों पर किया गया विरोध | some dispute and problems during voting in purvanchal last phase | Patrika News

चंदौली में भिड़े सपा भाजपा कार्यकर्ता, कई बूथों पर किया गया विरोध

locationबलियाPublished: May 19, 2019 03:31:15 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 405 भी जमकर हुआ विरोध

up news

चंदौली में भिड़े सपा भाजपा कार्यकर्ता, कई बूथों पर किया गया विरोध

बलिया . लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों पर भी जमकर वोटिंग की जा रही है। आज पीएम मोदी मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता कर रही है। लेकिन इस मतदान के दौरान कई जगहों पर विवाद और ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें भी आ रही हैं।
सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 405 छोटकी शेरिया में सड़क न बनने से नाराज लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह से ही पूरे गांव के लोगों ने एक भी वोट नहीं डाला है। बतादें कि इस बूथ पर कुल 790 मतदाता है । लेकिन एक भी वोट न पड़ने से प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। सूचना के बाद पहुंची जॉइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग लोगो को समझाने का प्रयास कर रही हैं लेकिन अभी तक इस बूथ पर वोटिंग नहीं शुरू हुई है। हालांकि अधिकारी का कहना है कि इन्हे मना लिया जाएगा।
बलिया जिले के घोसी लोकसभा सीट की बात करें तो रसडा के बूथ संख्या 152,153 पर ईवीएम सुबह से ही तकरीबन 3 घंटे तक खराब रहा। जिस कारण लोग मतदान नहीं कर पाये। सुबह पहुंचे लोग काफी देर इंतजार करने के बाद वापस घर को लौट गए। हालांकि बाद में चुनाव अधिकारियों ने दूसरी ईवीएम का इंतजाम कराकर मतदान शुरू कराया।
मिर्जापुर में 2 घंटे खराब रहा ईवीएम

मिर्ज़ापुर लोकसभा सीट के शहरी इलाके के जीडी बिन्नानी कालेज में में बने बूथ संख्या 415 पर ईवीएम खराब हो गई। जिसके बाद मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकरीबन 2 घंटे के बाद ईवीएम ठीक किया जा फिर वोटिंग शुरू की गई।
चन्दौली लोकसभा में भीड़ सपा भाजपा के लोग

चंदौली लोकसभा की बात करें तो यहां बूथ पर लाइन लगाने को लेकर हुए विवाद में सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। भारी संख्या में तैनात पुलिस वालों ने दोनों पर बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया। ये विवाद मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के पराहूपुर पोलिंग बूथ पर हुआ है।
ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

विकास कार्य न होने का आरोप लगाकर राबर्ट्सगंज लोकसभा के ओडौली ग्रामसभा बूथ पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। घंटों कर मतदानकर्मी मतदाताओ के इंतजार में बैठे रहे। एक भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचा तो प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। तकरीन 10 बजे के बाद मौके पर पहुंचे सीडीओ ने लोगों को समझाया और विकास का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग वोट देने के लिए राजी हुए।
निरहुआ ने किया मतदान
जखनियां विधानसभा के तड़वाँ टप्पा गांव भोजपुरी फ़िल्म स्टार और आज़मगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी मां के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। कहा कि हम अपने पैतृक गांव में मतदान कर बेहद खुश हैं। निरहुआ ने देश हर किसी को वोट करने की अपील किय़ा। आजमगढ़ की लड़ाई को लेकर कहा कि वहां मतदान हो चुका है जनता ने अपना फैसला भी सुना दिया है अब 23 मई का इंतजार है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो