बलिया में बुलाई गई सुभासपा की आपातकालीन बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अभी तक भागीदारी संकल्प मोर्चा 09 दल शामिल हैं,
जल्द ही इसमें कई और दल शामिल होंगे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. जनपद के रसड़ा स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय सुभासपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों से जिम्मेदार पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 16 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1012वीं जयंती गांव-गांव में धूमधाम से मनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए वृहद सदस्यता अभियान चलाने की योजना तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अभी तक भागीदारी संकल्प मोर्चा 09 दल शामिल हैं। इसमें और दलों को किया जाएगा । जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने और संचालन सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने किया।
अब पाइए अपने शहर ( Ballia News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज