2019 में पड़ेंगे कुल पांच ग्रहण, जानिए कब और क्या होगा इसका प्रभाव
जानिए कितने पड़ेंगे सूर्य ग्रहण और कितने चंद्र ग्रहण

वाराणसी. 2019 में कुल पांच ग्रहण लगेंगे। जिनमें से सिर्फ 2 ग्रहण भारत देश में दिखाई देंगे। बाकी तीन ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। देश में दिखाई देने वाले ग्रहण में खग्रास चंद्र ग्रहण 16 जुलाई को और कंकड़ सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ेगा। साल के पहले सप्ताह में ही सूर्यग्रहण का योग बन रहा है। ये ग्रहण 5 जनवरी, शनिवार की आधी रात से शुरू होकर 6 जनवरी, रविवार के मध्य तक होगा। हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा। यह ग्रहण मध्य-पूर्वी चीन, जापान, उत्तरी-दक्षिणी कोरिया, उत्तर-पूर्वी रूस, मध्य-पूर्वी मंगोलिया, प्रशांत महासागर, अलास्का के पश्चिमी तटों पर दिखाई देगा।
जनवरी में दो ग्रहण
इस साल के पहले महीने में दो ग्रहण पड़ेंगे। पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को पड़ रहा है। जो सुबह 4.05 बजे से 9.18 बजे तक रहेगा। इसके ठीक 15 दिनों बाद दूसरा खग्रास चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को पड़ रहा है, जो सुबह 9.03 बजे से 12.20 बजे तक रहेगा। ये दोनों ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ेंगे।
दिसंबर में पांचवां सूर्य ग्रहण
साल के आखिरी माह में 26 दिसंबर को पांचवां सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह कंकड़ा कृति सूर्य ग्रहण होगा। यह सुबह 8.17 से शुरू होकर 10.57 बजे तक होगा। ये भी भारत में दिखाई देगा।
जुलाई में दो ग्रहण
साल का तीसरा खग्रास सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को पड़ेगा। जो रात्रि 11.31 बजे से 2.17 बजे तक रहेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके ठीक 15वें दिन चौथा खंडग्रास चंद्र ग्रहण 16 जुलाई को पड़ेगा। यह दोपहर 1.31 बजे से शाम 4.40 बजे तक रहेगा। ये भारत में दिखाई देगा।
अब पाइए अपने शहर ( Ballia News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज