रविवार की सुबह पुनेश कुमार सिंह (16) पुत्र सुभाष सिंह, अभिषेक कुमार सिंह (12) पुत्र विशेश्वर सिंह, आदित्य सिंह (14), आदर्श कुमार सिंह (12) पुत्रगण उपेंद्र सिंह, कल्लू उर्फ रामेश्वर गुप्त(14) पुत्र अरुण गुप्त सभी निवासी चांदपुर घर से क्रिकेट खेलने का बहाना बनाकर गंगा नहाने के लिए निकल लिये। नहाते वक्त पांचों किशोर डूबने लगे।
चीख पुकार सुनकर गांव के अनन्त पाठक गंगा में कूद पड़े और किसी तरह से कोशिश कर अभिषेक, आदित्य और आदर्श को जिंदा निकाल पाने में सफल हो गये। जबकि पुनेश और कल्लू की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर लालगंज पुलिस के अलावा क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे दोनों किशोरों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना के बाद चांदपुर में कोहराम मच गया।