घटना बलिया जिले के सुखापुरा थानाक्षेत के बरवा की है। बरवा निवासी विशाल कुमार राम पुत्र बब्बन राम एक बार पहले भी हाई सकूल की परीक्षा में फेल हो चुका था। इस बार भी उसकी परीक्षा थी। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को हिंदी का पहला पेपर था। इसको लेकर वह काफी परेशान और उलझन में बताया जा रहा था। उसका शव गांव में ही अपने घर से करीब 50 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ पाया गया। उसके चचेरे भाई ने स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही के साथ शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की छानबीन में जुट गयी।
By Amit Kumar