scriptअखिलेश को आशीर्वाद क्यों नहीं देते मुलायम?, सपा सांसद बोले, मनमोहन को दिया तो नहीं बनी उनकी सरकार | UPA Loss Election after Mulayam Singh Yadav Blessing Manmohan Singh | Patrika News

अखिलेश को आशीर्वाद क्यों नहीं देते मुलायम?, सपा सांसद बोले, मनमोहन को दिया तो नहीं बनी उनकी सरकार

locationबलियाPublished: Mar 11, 2019 10:17:48 pm

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने दिया बयान। बलिया में सपा-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में मीडिया से कर रहे थे बात।

Mulayam Singh Yadav Akhilesh yadav

मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव

बलिया . समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनहोंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव जिसको आशीर्वाद देते हैं उसे बड़ा झटका लगता है। नेता जी ने 2014 में मनमोहन सिंह सरकार को भी आशीर्वाद दिया था और उनकी सरकार को जोर का झटका लगा। यही बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने दावा किया है कि इस बार प्रधानमंत्री गठबंधन का ही बनेगा।
वीडियो में सुनिये सपा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने क्या कहा

 

नीरज शेखर बलिया जिले में आयोजित सपा-बसपा गठबंधन के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद नीरज शेखर ने मीडिया से बात की। मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव को आशीर्वाद क्यों नहीं देते इस सवाल का जवाब कुछ यूं दिया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव बुजुर्ग हैं लिहाजा वो आशीर्वाद सभी को देते हैं। 2014 में मनमोहन सिंह को आशीर्वाद दिया था, जिसके बाद उन्हें जोर का झटका लगा था। अब उन्होंने मोदी जी को आशीर्वाद दिया है। लिहाजा मोदी जी समझ जाएं।
चुनाव आयोग को रमजान का रखना चाहिये था खयाल

नीरज शेखर ने रमजान के महीने में मतदान की तारीखें रखने को लेकर शुरू हुए विवाद पर कहा कि वो चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं। पर आयोग को सबकी भावनाओं का खयाल रखना चाहिये था।
सपा-बसपा लोकतंत्र के रक्षक

नीरज शेखर ने आरएसएस और बीजेपी को राष्ट्रद्रोही और सपा-बसपा को लोकतंत्र का रक्षक बताया। उन्होंने भजपा और आरएसएस पर तंज करते हुए कहा कि 1925 से इन्होंने किया क्या है? सभी जानते हैं कि अंग्रेजों से समझौता किसने किया।
गठबंधन की मजबूती, बीजेपी को पेट दर्द

सम्मेलन में शामिल हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की मजबूती से भाजपा के पेट में दर्द होने लगा है। 1993 में रामलहर के दौरान जब गठबंधन हुआ तो हमारी सरकार बनी थी।
गठबंधन से बनेगा प्रधानमंत्री

बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा से जब सवाल किया गया कि अगर यूपी ज्यादा सीट लाता है तो कया राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में आपकी पार्टी मदद करेगी ? इसके जवाब में उन्होंने दावा किया कि इस बार प्रधानमंत्री गठबंधन से ही बनेगा।
By Amit Kumar

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो