बतादें कि प्रानपुर गांव में उस समय नाली को लेकर विवाद हुआ था जब महिला का पति बाहर गया था। विवाद इतना बढ़ा कि 20 लोग मिलकर महिला की ईंट और पत्थरों से जमकर पिटाई कर दी। जब पति घर लौटा तो देखा कि पत्नी गंभीर हालत में जमीन पर गिरी पड़ी थी। वहीं बेटे को भी भाले से सिर पर हमला हुआ था। दबंगों ने महिला के पति की भी पिटाई की लेकिन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पति का आरोप है कि 24 घंटे बीतने के बाद भी थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई है।
BY- Amit Kumar