बलिया जिला महिला अस्पताल में युवक ने किया महिला पर पेशाब, मचा हड़कंप
बलियाPublished: Nov 09, 2023 09:34:47 pm
बलिया जिला महिला अस्पताल में बड़ा मामला सामने आया है। यहां फर्श पर सोइ मरीज की तीमारदार महिला पर युवक द्वारा पेशाब करने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।


बलिया महिला चिकित्सालय में युवक ने किया महिला पर पेशाब
बलिया। महिला जिला अस्पताल बलिया में बीती रात उस वक़्त हड़कंप मच गया जब फर्श पर सोई महिला पर युवक ने पेशाब कर दिया। घटना के बाद अपनी भाई की डिलवरी के बाद उसके बेड के बगल में फर्श पर सोई महिला पर पेशाब करने का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। वहीं महिला की शिकायत पर वहां मौजूद लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया। वहां मौजूद निजी सुरक्षा गार्ड ने किस तरह युवक को वहां से निकाला पर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात ही युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली आई।