scriptयुवा चेतना मंच का योगी सरकार पर हमला, कहा हैबतपुर गांव को सरकार ने बनाया पिकनिक स्पाट | Yuva chetna national coordinator rohit singh Criticised CM Yogi Ballia | Patrika News

युवा चेतना मंच का योगी सरकार पर हमला, कहा हैबतपुर गांव को सरकार ने बनाया पिकनिक स्पाट

locationबलियाPublished: Jun 19, 2021 09:20:27 am

युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सीएम योगी की बलिया यात्रा पर सवाल उठाया। बलिया में बांध न बनने पर नाराजगी जताते हुए दावा किया कि 2022 में यूपी में परिवर्तन तय है।

 रोहित कुमार सिंह

रोहित कुमार सिंह

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने न केवल सीएम योगी आदित्यनाथ की बलिया यात्रा पर सवाल उठाया बल्कि सरकार पर जमकर हमला बोला। सरकार से हैबतपुर सहित दर्जन भर गांवों और शहर को बचाने के लिए लंबे समय से की जारी बांध निर्माण की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की।

राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया आए और बिना जनता की समस्याओं को सुने चलेे गए। उन्होंने उज्ज्वला योजना की जन्मभूमि हैबतपुर गाँव में अन्न योजना का जायजा लिया लेकिन 4 वर्ष से हैबतपुर सहित दर्जन भर गाँव एवं बलिया शहर को बचाने हेतु बांध निर्माण के माँग पर कुछ नहीं किया। उज्ज्वला योजना का डंका बजाकर भाजपा 2017 में आइ परंतु हैबतपुर को सरकार ने दरकिनार किया।

श्री सिंह ने कहा की भाजपा एवं मुख्यमंत्री ने हैबतपुर गाँव को पिकनिक स्पाट बना दिया है। चित्तू पांडेय चैराहा के समीप कटहल नाला पुल की स्थिति जर्जर है, बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है, पूरा बलिया जलमग्न है आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन चीजों का अवलोकन क्यों नहीं किया। कहा की मुख्यमंत्री जनता का धोखा देने में लगे हैं। चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री की इस यात्रा से बलिया की जनता को क्या मिला।

उन्होंने कहा कि राजधानी रोड स्थिति बदतरह है। कटहल नाला पुल को टीन के घेरे से ढक दिया गया ताकि मुख्यमंत्री को बलिया की विकराल स्थिति न दिखे। ऐसा ही 2021 में अहमदाबाद में हुआ था जब ट्रम्प आए थे। 2022 में परिवर्तन तय हो चुका है। भाजपा की पोल खुल गई है। बलिया की दुर्गति इतनी पहले कभी किसी सरकार में नहीं हुई थी जो भाजपा राज में हो रहा है।

श्री सिंह ने कहा की धर्म के आधार पर राजनीति कर भाजपा ने जनता को दिग्भ्रमित कर दिया है। अब कोई इनके झाँसे में नहीं आएगा। महापरिवर्तन के संकल्प को साकार करने हेतु सबको आगे आना होगा। तभी जिले और राज्य का भला हो सकता है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो