बालोदPublished: Jul 03, 2023 11:15:09 pm
Chandra Kishor Deshmukh
balod patrika news जिला मुख्यालय में मंगलवार से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएंगी। पहले से ही जिला अस्पताल के लगभग 109 संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार से जिले के लगभग 400 स्वास्थ्य कर्मचारी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
बालोद. जिला मुख्यालय में मंगलवार से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएंगी। पहले से ही जिला अस्पताल के लगभग 109 संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मंगलवार से जिले के लगभग 400 स्वास्थ्य कर्मचारी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि चिकित्सक अस्पताल में रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग दावा है कि स्वास्थ्य कर्मचारी व स्टाफ नर्सों की हड़ताल से होने वाली परेशानियों को कुछ हद तक कम करने नर्सिंग छात्र-छात्राओं का सहयोग लिया जाएगा।