scriptहमला करने पहुंचे 6 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 गए जेल, एक को बेल | 6 accused arrested for assault, 5 sent to jail | Patrika News

हमला करने पहुंचे 6 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 गए जेल, एक को बेल

locationबालोदPublished: Jan 13, 2020 11:28:39 pm

पत्रकार पर 8 दिसंबर की रात 12 बजे हमला करने पहुंचे छह आरोपियों को गुंडरदेही पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। गुंडरदेही थाना के अनुसार पांच आरोपी को जेल भेज दिया गया। एक आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमला करने पहुंचे 6 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 गए जेल, एक को बेल

हमला करने पहुंचे 6 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 गए जेल, एक को बेल

बालोद/गुंडरदेही @ patrika . पत्रकार पोषण साहू पर 8 दिसंबर की रात 12 बजे हमला करने पहुंचे छह आरोपियों को गुंडरदेही पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। गुंडरदेही थाना के अनुसार पांच आरोपी को जेल भेज दिया गया। एक आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। न्यायालय से एक आरोपी रेत कारोबारी ओमू साहू पिता गौकरण साहू (31) साकिन चूल्हापथरा गुरुर को जमानत मिल गई।
इनको किया गिरफ्तार
बीरबल कुमार यादव पिता बंशी यादव (28) पता झलमला बालोद, दुनेश्वर साहू पिता मन्नू लाल साहू (26) पता पाररास बालोद, रोशन कुमार साहू पिता रमेश साहू (28) पता सोनाईडोंगरी गुरुर, रंजीत सिंह पिता गोपाल सिंह (20) पता देवारभाठ बालोद, उकेश साहू पिता नंदकुमार गंजीर (35) पता मोखा गुरुर को गुंडरदेही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल ट्रेस कर आरोपियों की पतासाजी की
थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि झलमला के एक फॉर्म हाउस में पोषण साहू के खिलाफ प्लानिंग की थी। प्रार्थी की शिकायत पर साइबर सेल की टीम ने टावर डंप और मोबाइल ट्रेस कर आरोपियों की पतासाजी की। आरोपियों के खिलाफ धारा 151, 294, 506, 34 क के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
आरोपी ओमू साहू को मिली बेल
कुल छह आरोपी में सभी पर एक ही धारा लगने के बावजूद आरोपी ओमू साहू को जमानत दे दी गई। जिससे प्रशासन पर उंगली उठने लगी है। इस संबंध में तहसीलदार एके पुसाम ने कहा कि धारा 151 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई है। इसलिए जमानत दे दी गई।
गुरुर पुलिस नहीं कर पाई, वो गुंडरदेही पुलिस ने कर दिखाया
ज्ञात हो कि गुरुर क्षेत्र के एक पत्रकार ने भी अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गाड़ी में तोड़-फोड़ की शिकायत की। जिसका लिंक कहीं न कहीं ऐसे लोगों से जुड़ा है। लेकिन गुरुर पुलिस आज तक इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई। ऐसे ही मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
गुंडरदेही टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि अपनी ओर से आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया। इन लोगों के खिलाफ और शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई कर फाइल तैयार की जाएगी। इनसे जुड़े साथियों पर जल्द ही मुकदमा कायम किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो