script7.68 crore sanctioned to improve the condition of dilapidated schools | 189 जर्जर स्कूलों की हालत सुधारने 7.68 करोड़ स्वीकृत, 2 करोड़ की पहली किश्त मिली | Patrika News

189 जर्जर स्कूलों की हालत सुधारने 7.68 करोड़ स्वीकृत, 2 करोड़ की पहली किश्त मिली

locationबालोदPublished: Jan 31, 2023 11:05:53 pm

जर्जर स्कूलों के दिन अब संवरेंगे। मरम्मत व अतिरिक्त कमरे का निर्माण किया जाएगा। जिले के 189 स्कूलों के लिए 7 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपए राज्य सरकार ने स्वीकृत किए हैं। जिला शिक्षा विभाग ने जर्जर स्कूलों की सूची राज्य सरकार को जनवरी में भेजी थी।

स्कूलों की मरम्मत व अतिरिक्त कमरे का होगा निर्माण
189 जर्जर स्कूलों की हालत सुधारने 7.68 करोड़ स्वीकृत, 2 करोड़ की पहली किश्त मिली

बालोद. जर्जर स्कूलों के दिन अब संवरेंगे। मरम्मत व अतिरिक्त कमरे का निर्माण किया जाएगा। जिले के 189 स्कूलों के लिए 7 करोड़ 68 लाख 35 हजार रुपए राज्य सरकार ने स्वीकृत किए हैं। जिला शिक्षा विभाग ने जर्जर स्कूलों की सूची राज्य सरकार को जनवरी में भेजी थी। वहीं प्रारंभिक स्थिति में शिक्षा विभाग को 2 करोड़ 8 लाख रुपए राज्य सरकार ने दे भी दिए हैं। राशि स्वीकृत होने से जिले के जर्जर स्कूलों से परेशान स्कूल प्रबंधन, बच्चे व शिक्षकों सहित ग्रामीणों के लिए बड़ी राहतभरी खबर है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.