scriptचुनाव जीतने गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा, मगर अब भी कर रहे पुराने दाम पर खरीदी | 8 crore dues of 21 hundred sugarcane farmers | Patrika News

चुनाव जीतने गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा, मगर अब भी कर रहे पुराने दाम पर खरीदी

locationबालोदPublished: Oct 21, 2019 10:37:39 pm

किसानों को गन्ने की बकाया 8 करोड़ राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिससे उनमें आक्रोश है। गन्ना किसानों ने मामले में 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नया बस स्टैंड में धरना देने का निर्णय लिया है।

चुनाव जीतने गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा, मगर अब भी कर रहे पुराने दाम पर खरीदी

चुनाव जीतने गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा, मगर अब भी कर रहे पुराने दाम पर खरीदी

बालोद @ patrika . किसानों को गन्ने की बकाया 8 करोड़ राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। जिससे उनमें आक्रोश है। गन्ना किसानों ने मामले में 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नया बस स्टैंड में धरना देने का निर्णय लिया है।
नहीं दिया जा रहा ध्यान
गन्ना उत्पादक किसान संघ के उपाध्यक्ष कृष्णा साहू ने बताया कि जिले के दंतेश्वरी मैया शक्कर कारखाना में सरकार ने किसानों को गन्ना की अंतर राशि अभी तक नहीं दी है। इस विषय पर कई बार सरकार और मांग को लेकर एमडी को अवगत कराया गया। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
355 की घोषणा कर दे रहे सिर्फ 261 रुपए
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र में गन्ना का समर्थन मूल्य 355 रुपए प्रति क्विंटल देने की घोषणा की गई थी, लेकिन 261 रुपए की दर से भुगतान किया गया। कई बार शासन को अवगत कराया गया। 6 माह के बाद भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसी मांग को लेकर जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।
कारखाने के जीएम ने बताया किसानों को जल्द किया जाएगा भुगतान
दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना के जीएम पीताम्बर ठाकुर ने बताया कि शक्कर कारखाना में लगभग 2100 किसानों ने गन्ना बेचा है। इन किसानों से शक्कर कारखाना ने 92 हजार 855 मीट्रिक टन गन्ना खरीदा है। इन किसानों का लगभग 8 करोड़ रुपए का भुगतान रुका हुआ है। जल्द ही किसानों की बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो