बालोदPublished: Sep 08, 2023 10:56:20 pm
Chandra Kishor Deshmukh
शहर में आवारा मवेशियों और कुत्तों की समस्या धीरे-धीरे कर विकराल हो गई है। नगर पालिका इस समस्या के समाधान में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
बालोद. शहर में आवारा मवेशियों और कुत्तों की समस्या धीरे-धीरे कर विकराल हो गई है। नगर पालिका (Municipality) इस समस्या के समाधान में पूरी तरह फेल नजर आ रही है। खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। दिनभर शहर की सड़कों पर सैकड़ों खतरनाक कुत्ते बेधड़क विचरण करते देखे जा सकते हैं। इससे जनता परेशान है। झुंड में होने के कारण कुत्तों का आतंक रहता है। वाहन या साइकिल से गुजरने वालों दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही है।