scriptA part of the bridge was washed away again in the flood | जरा बचके : बाढ़ में फिर बह गया पुल का एक हिस्सा, हाइवा पलटते-पलटते बचा | Patrika News

जरा बचके : बाढ़ में फिर बह गया पुल का एक हिस्सा, हाइवा पलटते-पलटते बचा

locationबालोदPublished: Jul 05, 2023 06:47:34 pm

Balod patrika news ग्राम बोरी-सेमरिया नाले में आई बाढ़ से पुल के ऊपर बनी सड़क उखड़ गई है। वहीं एक हिस्सा पूरी तरह से बह गया है। लगातार मांग व इस नाले में सेतु निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बावजूद सरकार प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दे रही है।

बोरी-सेमरिया नाला
बोरी-सेमरिया नाला में हाइवा पलटते-पलटते बचा

Balod patrika बालोद. जिले के ग्राम बोरी-सेमरिया नाले में आई बाढ़ से पुल के ऊपर बनी सड़क उखड़ गई है। वहीं एक हिस्सा पूरी तरह से बह गया है। लगातार मांग व इस नाले में सेतु निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बावजूद सरकार प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दे रही है।वहीं बाढ़ में उखड़ी सड़क को मुरुम से भर दिया गया है, लेकिन लगभग 10 फीट हुए गड्ढे को भरने में जिम्मेदार विभाग लापरवाही बरत रहा है। विभागीय लापरवाही के कारण मंगलवार को इस नाले में एक हाइवा पलटते-पलटते बच गया। मार्ग एकदम संकरा है। दोनों तरफ गड्ढे हैं। गड्ढे में फंसे हाइवा को जेसीबी से बाहर निकाला गया। शायद शासन व प्रशासन बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, तभी पुल बनाया जाएगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.