scriptपढ़ी-लिखी बहू के साथ ससुराली करते थे गंदी हरकत, जब आधी रात पहुंची पुलिस तो… | A victim of dowry harassment in Balod complained to the police station | Patrika News

पढ़ी-लिखी बहू के साथ ससुराली करते थे गंदी हरकत, जब आधी रात पहुंची पुलिस तो…

locationबालोदPublished: Oct 15, 2019 05:16:12 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

दहेज प्रताडऩा के आरोपी को गिरफ्तार करने बालोद महिला पुलिस ने रविवार की रात खुर्सीपार भिलाई में रात 12 बजे एक घर में छापा मारा।

पढ़ी-लिखी बहू के साथ ससुराली करते थे गंदी हरकत, जब आधी रात पहुंची पुलिस तो...

पढ़ी-लिखी बहू के साथ ससुराली करते थे गंदी हरकत, जब आधी रात पहुंची पुलिस तो…

बालोद. दहेज प्रताडऩा (dowry case in Balod) के आरोपी को गिरफ्तार करने बालोद महिला पुलिस (Balod police) ने रविवार की रात खुर्सीपार भिलाई में रात 12 बजे एक घर में छापा मारा। पुलिस से बचने दो आरोपी दूसरे की छत की पानी टंकी के पीछे छिप गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से खोज निकाला। सोमवार को उन्हें बालोद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले में चार आरोपी अभी भी फरार हैं।
Read more: दुल्हन बनाने का ख्वाब दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ होता था हमबिस्तर, बात बिगड़ी तो..

2018 में हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार बस्तर के ग्राम विश्राम पुरी निवासी ममता सिन्हा की शादी 2018 में बालोद थाने के ग्राम कन्नेवाड़ा में हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसके पति जितेंद्र की नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख रुपए ससुराल पक्ष के लोग दहेज मांगने लगे। साथ ही प्रताडि़त करने लगे। इसके बाद उसने पति, सास, ससुर, जेठ, ननद व नंदोई के खिलाफ बालोद थाने में रिपोर्ट लिखाई।
Read more: पति और सास-सासुर देते थे कम दहेज लाने का ताना, मारपीट से तंग आकर महिला ने उठा लिया आत्मघाती कदम ….

आधी रात पुलिस पहुंची खुर्सीपार
महिला पुलिस अधिकारी शोभा यादव और उनकी टीम ने खुर्सीपार भिलाई निवासी ननद हेमलता सिन्हा और नंदोई नरोत्तम सिन्हा को गिरफ्तार करने रविवार को उनके घर में दबिश दी। घर वाले दरवाजा नहीं खोल रहे थे। बाद में दरवाजा खुलने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली। आरोपियों को खोजने छत पर गई, लेकिन आरोपी दूसरे की छत में पानी टंकी के पीछे छिपे मिले। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 498 के तहत जेल भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो