scriptखाना बनाते समय स्टोव फटा आग लगने से युवक झुलसा, इधर हाईटेंशन वायर की चपेट में आया मजदूर | A young man burnt by cooking stove in Balod district | Patrika News

खाना बनाते समय स्टोव फटा आग लगने से युवक झुलसा, इधर हाईटेंशन वायर की चपेट में आया मजदूर

locationबालोदPublished: Jul 11, 2020 09:05:54 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बालोद जिला मुख्यालय के संजय नगर में एक 19 साल का युवक अपने घर मे स्टोव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलस गया।

खाना बनाते समय स्टोव फटा आग लगने से युवक झुलसा, इधर हाईटेंशन वायर की चपेट में आया मजदूर

खाना बनाते समय स्टोव फटा आग लगने से युवक झुलसा, इधर हाईटेंशन वायर की चपेट में आया मजदूर

बालोद. जिला मुख्यालय के संजय नगर में एक 19 साल का युवक अपने घर मे स्टोव में खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलस गया। युवक को तत्काल परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। 19 वर्षीय राकेश मंडावी ने रात में खाना बनाने के लिए घर में रखे स्टोव को जलाया तभी स्टोव कुछ देर जलने के बाद अचानक फट गया। जिससे युवक भी जल गया।
जोर से ब्लास्ट होने की आवाज आने पर परिजनों ने उठकर देखा तो युवक आग से जल रहा था। जिसके बाद उसे तत्काल मोटर साइकिल से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अभी यह नहीं बताया है कि आखरी युवक कितने फीसदी जला है।
शौचालय निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आया मजदूर
बालोद जिले के ग्राम कन्नेवाड़ा में एक 26 वर्षीय युवक शौचालय निर्माम का काम करते समय हाईटेंशन विद्युत तार के चपेट में आने से झुलस गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक झलेश कुमार उम्र 25 साल के मुताबिक यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। वह गांव में शौचालय के निर्माण कर रहा था तभी अचानक हाथ शौचालय के ऊपर से गुजरे हाईटेन्शन तार के सम्पर्क में आ गया। जिससे करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक का हाथ बुरी तरह जल गया है। उसका विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो