script

महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

locationबालोदPublished: Mar 15, 2022 11:37:39 pm

बालोद जिले के एक गांव की स्कूल में रसोइया का काम करने वाली महिला को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार सुरेन्द्र देवांगन व सह आरोपी सोनसाय धारा 292, 509ख, 34 एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

crime_3.jpg

पुलिस गिरफ्तर में आरोपी।

बालोद . जिले के एक गांव की स्कूल में रसोइया का काम करने वाली महिला को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार सुरेन्द्र देवांगन व सह आरोपी सोनसाय धारा 292, 509ख, 34 एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र देवांगन ने रसोइया महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया और शारीरिक संबंध बनाया। दोनों के बीच लगभग चार साल से जान-पहचान थी। इस दौरान महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी सुरेंद्र वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता था। महिला वीडियो को डिलीट करने कहती, लेकिन डिलीट नहीं करता।

रंजिश के चलते वीडियो किया वायरल
आरोपी सुरेन्द्र देवांगन व सहआरोपी सोनसाय देवांगन ने अपना गुनाह भी कबूल किया है। जानकारी मिल रही है कि सह आरोपी सोनसाय की महिला के साथ पुरानी रंजिश थी। अश्लील वीडियो सुरेन्द्र के पास ही था। उसने सह आरोपी को इसकी जानकारी दी थी। दोनों एक साथ रहते और शारब भी पीते थे। तभी सुरेन्द्र के मोबाइल से सोनसाय ने वीडियो अपने मोबाइल में डाल दिया। गांव में अपने साथियों सहित कई लोगों को दिखाया। वीडियो वायरल भी हो गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले पर गांव में बैठक भी हुई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिसके कारण महिला ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया।

मंगलवार को हुई दोनों की गिरफ्तारी
कोतवाली थाना में पुलिस ने 13 मार्च को धारा 376, 384 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर ने कार्रवाई करने निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद प्रशा मेश्राम के मार्गदर्शन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम तैयार की गई। विवेचना के बाद सुरेन्द्र कुमार देवांगन पिता स्व. अर्जुन सिंह देवांगन (42) व सोनसाय देवांगन पिता पुनितराम देवांगन (30) निवासी दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों आरोपियों को 15 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी मनीष शर्मा, सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य, महिला प्रधान आरक्षक देवकुमारी साहू, आरक्षक छन्नू बंजारे, पूनमचंद खरे, देवानंद धीर, मुकेश देवांगन, संदीप यादव, भागीरती उइके की भूमिका रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो