scriptबालोद कलेक्टर ऑफिस का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आईं डिप्टी कलेक्टर समेत एक दर्जन लोग होम क्वारंटाइन | An employee of Balod District Collectorate corona infected | Patrika News
बालोद

बालोद कलेक्टर ऑफिस का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आईं डिप्टी कलेक्टर समेत एक दर्जन लोग होम क्वारंटाइन

बालोद जिला कलेक्टोरेट का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद कलेक्टोरेट परिसर को सेनिटाइज कराया गया है। (chhattisgarh coronavirus update)

बालोदJul 29, 2020 / 06:37 pm

Dakshi Sahu

बालोद कलेक्टर ऑफिस का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आईं डिप्टी कलेक्टर समेत एक दर्जन लोग होम क्वारंटाइन

बालोद कलेक्टर ऑफिस का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आईं डिप्टी कलेक्टर समेत एक दर्जन लोग होम क्वारंटाइन

बालोद. जिला कलेक्टोरेट का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके बाद कलेक्टोरेट परिसर को सेनिटाइज कराया गया है। यही नहीं यहां आने वाले कर्मचारियों की संख्या भी घटा दी गई है। संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में डिप्टी कलेक्टर प्रेमलता चंदेल, सहित कुछ और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी आए हैं। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही संक्रमित युवक से और पूछताछ की जा रही है। जिला कलेक्टोरेट के सभी कर्मचारी सतर्क हो गए हैं।
अब घर से भी काम करेंगे कर्मचारी
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब विभागों में सिर्फ एक तिहाई कर्मचारी को ही दफ्तरों में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी कर्मचारी व अधिकारी घर से ही काम करेंगे। विभागीय कार्य के प्रति यहां के कर्मचारी भी सतर्कता बरत रहे हैं। जिला में फिलहाल कोरोना वायरस लॉकडाउन चल रहा है।
्पुलिस विभाग और कलेक्टोरेट के बीच कुर्सी का बैरियर
कलेक्टोरेट का कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने के बाद कलेक्टोरेट से लगे पुलिस विभाग के कार्यालय की गली के बीच अब कुर्सी रखकर आना जाना बंद कर दिया गया है। दरअसल कोरोना संक्रमण की दहशत अधिकारी-कर्मचारियों में इतनी ज्यादा है कि कलेक्टोरेट व पुलिस विभाग के गलियारे में कुर्सी लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। इस गलियारे से अधिकारी-कर्मचारियों का भी आना-जाना बंद करा दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो