scriptBJP ने पार्टी से निकाला तो पालिका उपाध्यक्ष ने कराया मुंडन, पैर में ध्वज रखकर शोक सभा का आयोजन, रखा दो मिनट का मौन | Balod BJP expelled the councilor from the party | Patrika News

BJP ने पार्टी से निकाला तो पालिका उपाध्यक्ष ने कराया मुंडन, पैर में ध्वज रखकर शोक सभा का आयोजन, रखा दो मिनट का मौन

locationबालोदPublished: Jul 14, 2021 06:08:55 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भाजपा को अपने लिए मृत समझकर मुंडन करवा लिया। इस दौरान उनके पैर के पास जमीन पर रखा भाजपा का झंडा विवाद का कारण बन गया है।
 

BJP ने पार्टी से निकाला तो पालिका उपाध्यक्ष ने कराया मुंडन, पैर में ध्वज रखकर शोक सभा का आयोजन, रखा दो मिनट का मौन

BJP ने पार्टी से निकाला तो पालिका उपाध्यक्ष ने कराया मुंडन, पैर में ध्वज रखकर शोक सभा का आयोजन, रखा दो मिनट का मौन

बालोद/दल्लीराजहरा. भाजपा से तीन पार्षदों के निष्कासन पर नाराजगी जताते हुए दल्लीराजहरा नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा को अपने लिए मृत समझकर मुंडन करवा लिया। इस दौरान उनके पैर के पास जमीन पर रखा भाजपा का झंडा विवाद का कारण बन गया है। इधर दल्लीराजहरा भाजपा मंडल ने इस पर आपत्ति जताते हुए राजहरा थाने मेें जिला पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर संतोष देवांगन के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर बालोद जिला में धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
पार्टी की कार्रवाई को बताया गलत
संतोष देवांगन ने कहा कि प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री ने पत्र अनुसार वार्ड-10 पार्षद व नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, वार्ड-26 पार्षद टी ज्योति एवं वार्ड-19 पार्षद मोईनुद्दीन खान को पार्टी से निष्कासित किया गया है। तीनों पार्षदों पर 2020 में नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में नोटिस का जवाब नहीं देना बताया गया है। जबकि निर्धारित समय पर हम तीनों ने नोटिस का जवाब प्रदेश के संगठन मंत्री पवन साय को दे दिया था। फिर भी इस तरह का बयान खेदजनक व अनुचित है।
ध्वज का किया अपमान, पुलिस में शिकायत
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के भारतीय जनता पार्टी के ध्वज का सरेआम अपमान करने की शिकायत को भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से की है। ज्ञापन सौंपकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। मंडल महामंत्री भूपेंदर सिंह छतवाल ने जिला पुलिस अधीक्षक को बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन ने संतोष देवांगन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 9 जुलाई को अधिकृत रूप से निष्कासित किया। इसके बाद 11 जुलाई को संतोष देवांगन ने वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार में सार्वजनिक रूप से मुंडन का कार्यक्रम रखा। जहां भाजपा के ध्वज का अपमान किया गया। यह निंदनीय है। इसके पूर्व भी भाजपा के क्षेत्रीय सांसद मोहन मंडावी के खिलाफ अभद्र एवं अश्लील टिप्पणी कर चुके हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्रावाई के अभाव मेें उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। भाजपा के झंडे को पैरों तले कुचलना एवं उन पर अपने त्याग किए गए केश को संग्रहित करना ध्वज एवं उनके करोड़ों समर्थकों का अपमान है। इसलिए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
दो मिनट का मौन भी रखा
एक साल पूर्व ही भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले संतोष देवांगन ने बताया कि वर्तमान में वे आप के जिला उपाध्यक्ष हैं। ऐसे में उन्हें निष्कासित किया गया है। जिसके विरोध में समर्थकों के साथ वीर नारायण सिंह चौक पुराना बाजार में भाजपा को अपने लिए मृत समझकर शोक सभा का आयोजन किया। अपना सिर मुड़वाकर दो मिनट का मौन धारण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो